शादी नहीं हुई तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, खेत में इस हालत में मिली की लाश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। सुबह खेत में दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार वालों के शादी से इनकार करने से आहत होकर दोनों ने यह कदम उठाया। घटना कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी 26 वर्षीय राकेश अचला और जाबेली (टेकामेटा) निवासी 20 वर्षीय कुमारी जगवती बडडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
जहर पीकर दी जान
जानकारी के मुताबिक 11 मार्च की रात दोनों टेकामेटा गांव के निवासी नाथू दुगा के खेत पहुंचे, जहां उन्होंने कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन 12 मार्च की सुबह ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेतों की ओर गए, तब उन्हें खेत में युवक-युवती के शव पड़े दिखाई दिए। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था।
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जाबेली के सरपंच कैसियो खलको को दी। सरपंच ने छोटेबेठिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से दोनों गांवों में शोक का माहौल है।
करीबी रिश्तेदार थे दोनों
बताया जा रहा है कि युवक-युवती आपस में करीबी रिश्तेदार थे। इसी कारण परिवार और गांव के लोग इस संबंध और शादी के पक्ष में नहीं थे। इसी बात से आहत होकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवक-युवती मजदूरी का काम करते थे और युवक अक्सर युवती के गांव आता-जाता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
फांसी पर लटके मिले युवक-युवती के शव, दो दिनों से लापता था युवक, प्रेम प्रसंग की आशंका











