अभनपुर पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी रेड, कई भागे, दो गिरफ्तार, 6.34 लाख कैश सहित 42 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक बड़े जुआ फड़ पर छापा मार कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मौके पर 10 से अधिक जुआरी मौजूद थे लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 42 लाख रुपए का कैश और सामान जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना को 6 अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम टोकरो खेत खार बबूल पेड़ के नीचे में तास पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिसके बाद अभनपुर थाना और आसपास के थानों की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड मारा। रेड के दौरान पुलिस को देखते ही लगभग 10 से अधिक जुआरी भागने लगे। जिसमें पुलिस ने पीछा करके दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताक्ष में अपना नाम राहुल सिंह, भिलाई और रितेश गणेशानी, तेलीबांधा, रायपुर बताया।

मौके से पुलिस ने 6,34,000 रूपये नकद, 52 पत्ती तास एवं 02 नग एप्पल कंपनी का मोबाईल कीमती 80,000/- एवं एक नग मर्सडीज कार क्रमांक CG07 CU 9944 कीमती 35,00,000 /-कुल कीमती 42,14,000/- रूपये को जप्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायपुर-धमतरी बॉर्डर पर लंबे समय से बड़े स्तर पर जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए यह रेड कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना, नवापारा थाना, करेली चौकी और बीरेझर चौकी के बॉर्डरों में बड़े-बड़े जुवां फड़ संचालित किए जाते है। जो आधी रात शुरू होकर सुबह होने तक चलते है। जहाँ लाखों के दांव लगाए जाते है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर पुलिस की कार्रवाई: 3-4 साल से फरार 5 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button