तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रावड़ निवासी कान्हा यादव सब्जी बेचने राजिम गया था। 8 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी सुपर एक्सेल मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान राजिम पोखरा मार्ग पर उसके घर के सामने ही एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले, तब उन्होंने देखा कि कान्हा यादव सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और नाक से भी खून बह रहा था। परिजन उसे तुरंत घर ले गए और हालत बिगड़ते देख उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम पहुंचाया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की पतासाजी शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पिता की मौत, पुत्र घायल











