सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले का निधन: मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार दोपहर मुंबई के Breach Candy Hospital में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें शनिवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और अंततः मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की एक दिग्गज हस्ती थीं, जिन्होंने अपने करियर में हजारों गीत गाकर संगीत प्रेमियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है और देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा की नई शुरुआत: रायपुर से शुरू होगा ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button