गरियाबंद में फिर भ्रष्टाचार का बवाल: अब पटवारी का ऑडियो-वीडियो वायरल, पैसे के साथ बियर की भी डिमांड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में भ्रष्टाचार को लेकर एक के बाद एक खुलासों से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग में हालिया कार्रवाई के ठीक एक दिन बाद अब राजस्व विभाग भी सवालों के घेरे में आ गया है। छुरा क्षेत्र में पदस्थ एक पटवारी का कथित रिश्वत से जुड़ा ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल ऑडियो-वीडियो को हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 में पदस्थ पटवारी खेमचंद साहू का बताया जा रहा है। वायरल आडियो में पटवारी खुद रिश्वत लेने की बात करते हुए सुनाई दे रहा है। आडियो के अनुसार नक्शा काटने के एवज में पटवारी ने पैसे की मांग की है, युवक द्वारा जब पाँच हजार अभी देने की बात कही गई तो पटवारी ने कहा और बाकी कैसे करोगे। 

नक्शा काटने के बाद अप्रूवल के लिए तहसीलदार और आरआई के पास जाता है, इसलिए देना पड़ेगा। इतना ही नहीं, वह कथित तौर पर यह भी कह रहा है कि ली गई रकम का हिस्सा तहसीलदार और आरआई (राजस्व निरीक्षक) तक पहुंचाना पड़ता है। 

अफसरों तक पैसे पहुंचाने का दावा

वायरल ऑडियो में पटवारी द्वारा “ऊपर तक सेटिंग” और पैसे पहुंचाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि रिश्वतखोरी का नेटवर्क निचले स्तर तक सीमित नहीं, बल्कि उच्च अधिकारियों तक फैला हो सकता है।

बियर की भी डिमांड

वायरल क्लिप के एक हिस्से में पटवारी द्वारा “बियर लाने” जैसी बात भी सामने आई है, जिससे सरकारी कार्यशैली और नशाखोरी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस पहलू ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। ऑडियो-वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी पटवारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन ने साधी चुप्पी

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस ऑडियो की जांच कर संबंधित पटवारी पर कार्यवाही होगी या इस मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाएगा ?

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गरियाबंद जिले में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

AUDIO

WhatsApp Audio 2026-04-17 at 12.19.38

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : गरियाबंद के उप निरीक्षक निलंबित, पैसों के लेन-देन का ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button