युवक पर लोहे के चापड़ से जानलेवा हमला, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक पर लोहे के चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा निवासी राजाराम सारथी पड़ाव चौक में ठेला लगाकर मूंगफली बेचने का काम करते हैं। उनका पुत्र राहुल सारथी भी दुकान में हाथ बंटाता है। 18 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे राहुल दुकान पर मौजूद था। रात लगभग 8 बजे मोहल्ले के ही आलोक सारथी ने राजाराम को सूचना दी कि उनके बेटे राहुल पर सोमनाथ साहू ने हमला कर दिया है।

चापड़ से किया हमला

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि राहुल और आरोपी के बीच मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। इसी दौरान आरोपी सोमनाथ साहू ने हत्या की नीयत से राहुल के सिर और गले पर चापड़ से कई प्राणघातक वार कर दिए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सोमनाथ साहू उर्फ केशरिया (27 वर्ष), निवासी देवगांव को शीघ्र हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button