भीषण हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रविवार दोपहर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर चालक जिंदा गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।

पीछे से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर संबलपुरी (समलपुरी) ओवरब्रिज के पास एक ट्रेलर आगे चल रही थी, तभी पीछे से आ रही कोयले से लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके केबिन में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी और उसका शव केबिन के भीतर बुरी तरह झुलस चुका था।

झारखंड का रहने वाला था मृतक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को सुचारू किया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी भीषण आग, ट्रेलर चालक जिंदा जला, ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button