गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, घर लौटते वक्त गिरी गाज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना देवभोग थाना क्षेत्र का है।
साइकिल से घर लौट रहा था
जानकारी के अनुसार ग्राम माहुलकोट निवासी चितानंद भोई (34 वर्ष) गुरुवार शाम गांव के पास एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज आंधी-तूफान के साथ लगातार बिजली कड़कने लगी। मौसम बिगड़ता देख चितानंद भोई अपनी साइकिल लेकर घर लौटने के लिए निकला ही था कि अचानक उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।
गाज की चपेट में आते ही युवक गंभीर रूप से झुलसकर सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से देवभोग अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद देवभोग पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
अचानक बदला था मौसम
बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरे क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया था। तेज आंधी चलने के साथ लगातार बिजली कड़क रही थी और हल्की बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही लगातार आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंगः आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की मौत, गर्भवती महिला हुई घायल











