राजिम ब्रेकिंग: पेड़ काटने के दौरान दर्दनाक हादसा, डंगाली में दबने से युवक की मौत, साथी बाल-बाल बचा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पेड़ काटने के दौरान दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक पेड़ की डंगाल काट रहा था, तभी अचानक डंगाली उसके ऊपर ही गिरी पड़ी और उसके नीचे वह दब गया। घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसट्टी निवासी संतोष साहू अपने साथी तिजु सेन के साथ खेत मालिक के कहने पर खेत में स्थित बरगद के पेड़ की बड़ी डंगाल काटने का कार्य कर रहा था। काम के दौरान अचानक डंगाल का निचला हिस्सा टूट गया और कई क्विंटल वजनी शाखा सीधे संतोष साहू के ऊपर आ गिरी।
पलभर में चली गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना अचानक हुआ कि संतोष साहू को बचने का कोई अवसर नहीं मिला। शाखा गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तत्काल मौके पर दौड़े और उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं उसके साथ कार्य कर रहे तिजु सेन ने समय रहते खुद को बचा लिया। कुछ सेकंड की देरी होती तो वह भी हादसे का शिकार हो सकता था।
हादसे से गांव में पसरा मातम
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











