नवापारा में 6 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रायपुर के इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी उपस्थिति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत 6 जून 2026, शनिवार को नवापारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री देवनंदी धर्मार्थ औषधालय, सदर रोड नवापारा द्वारा दिगंबर जैन समाज नवापारा-राजिम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ILS हॉस्पिटल रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर का आयोजन जैन भवन, पुराना नगर पालिका के पास, सदर रोड नवापारा में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में मरीजों को विभिन्न रोगों से संबंधित निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग एवं मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। इनमें डॉ. अमित जैन (न्यूरोसर्जन), डॉ. कुणाल ओस्तवाल (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. कौतुक लोहिया (गैस्ट्रो विशेषज्ञ), डॉ. अभिषेक त्रिपाठी (ऑर्थो विशेषज्ञ), डॉ. एकता जैन (नेत्र रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. प्रियंका खत्री (मेडिसिन विशेषज्ञ) शामिल हैं।

खून और शुगर जांच पूर्णतः निःशुल्क

शिविर में रक्त परीक्षण, ईसीजी (ECG) एवं शुगर जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही उपलब्ध दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर पूर्णतः निःशुल्क है और किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

भीड़ एवं असुविधा से बचने के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इच्छुक मरीज 9926842414, 9826530421, 7000110054, 8889935551, 9826768725, 9406200800, 9009951255 एवं 9522033000 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खबर का असर : किडनी मरीज के परिजन को कथित धमकी मामले में हुई कार्रवाई, BMO हटाए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button