बिरसा मुण्डा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक संतोष साहू, मोमेंटो और प्रशस्ति से हुआ सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अभनपुर ब्लाक के चंपारण धाम में आयोजित किया गया। जिसमें देश भर के कुल 18 राज्यों के शताधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

उसी तारतम्य में गुरुवार को चंपारण में शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश भाई प्रजापति, नेशनल मोटिवेटर सह संयोजिका छ ग़ एवं समग्र शिक्षा गरियाबंद के डीएमसी शिवेश शुक्ला एपीसी मनोज केला विल्सन सर, व्याख्याता पुरन लाल साहू मीनाक्षी शर्मा के गरिमामयी उपस्थिति में शासकीय प्राथमिक शाला पितईबंद संकुल केंद्र बकली विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार साहू को वृक्षारोपण, नवाचारी गतिविधि ,उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य,कुशल नेतृत्व एवं समर्पित सेवाभावी कार्य करने के कारण बिरसा मुण्डा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

शिक्षक संतोष साहू के इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य राजेंद्र कुमार नाग ,संकुल समन्वयक किरण कुमार साहू, प्रधान पाठक सुनील कुमार पाण्डेय आशा ध्रुव, शिक्षक विजय कुमार महोबिया सुनील कौशिक शिक्षिका अराधना नाग भारती साहू योगेश्वरी साहू चंद्रप्रभा सोनवानी सहित संकुल केन्द्र बकली के समस्त शिक्षक सहित शुभचिंतको, इष्टमित्रो एवं रिश्तेदारों ने बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरु-शिष्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन: 2007 बैच के विद्यार्थियों ने रची नई परंपरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button