भाजपा रायपुर ग्रामीण आईटी सेल की जिला एवं मंडल कार्यकारिणी घोषित, जिला संयोजक हितेश मंडाई ने पदाधिकारियों की सूची की जारी

आईटी सेल संगठन की डिजिटल शक्ति : हितेश मंडाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण द्वारा संगठनात्मक संरचना को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आईटी सेल की जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू तथा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग के मार्गदर्शन एवं अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण आईटी सेल की जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की घोषणा जिला संयोजक हितेश मंडाई द्वारा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में जिला एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। इस पुनर्गठन में संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप समर्पित एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की उपलब्धियों का डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रभावी प्रचार-प्रसार करेंगे।

जिला आईटी सेल कार्यकारिणी (कोर टीम)

जिला स्तर पर संगठनात्मक एवं तकनीकी कार्यों के संचालन के लिए गठित कोर टीम में जिला सहसंयोजक के रूप में किशन साहू (नवापारा), गौरव केशरवानी (तिल्दा), संजू कंसारी (नवापारा) एवं ईश्वरी देवांगन (नवापारा) को दायित्व सौंपा गया है।

कार्यालय प्रबंधन में देव लदेकर (कार्यालय प्रभारी – अभनपुर) तथा जितेन्द्र निर्मलकर (सह प्रभारी – खोरपा) नियुक्त किए गए हैं।

ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रभाग के प्रमुख आकाश शर्मा (खोरपा) तथा सहप्रमुख मिथिलेश सिन्हा (तामासिवनी) बनाए गए हैं।

सरल पोर्टल एवं डेटा प्रबंधन प्रभाग में अभिषेक शर्मा (प्रमुख – मंदिर हसौद) एवं गितेश सेन (सहप्रमुख – रवेली खोरपा) को जिम्मेदारी दी गई है।

संवाद एवं सूचना प्रभाग में सुरेश सिन्हा (प्रमुख – तामासिवनी) तथा नरेन्द्र साहू (सहप्रमुख – परसदा) नियुक्त किए गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में थनेन्द्र साहू, ऐश्वर्य वर्मा, दीपक तारक, अरविंद साहू, लक्ष्मण साहू, सागर बारले, चुम्मन साहू, मनोज साहू, प्रतीक शर्मा, दीपक साहू एवं आदित्य तिवारी को शामिल किया गया है।

15 मंडलों के संयोजक एवं सहसंयोजक घोषित

ग्रामीण क्षेत्र में संगठन के डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से 15 मंडलों के संयोजक एवं सहसंयोजकों की भी घोषणा की गई है।

अभनपुर मंडल में भूपेश विश्वकर्मा (संयोजक) एवं छबीलाल साहू (सहसंयोजक), नवापारा मंडल में अनुज राजपूत (संयोजक) एवं कौशल यादव (सहसंयोजक), खोरपा मंडल में आदित्य साहू (संयोजक) एवं तमन्न साहू (सहसंयोजक), चंपारण मंडल में अरूण साहू (संयोजक) एवं गिरिश देवांगन (सहसंयोजक), आरंग मंडल में शेखर साहू (संयोजक) एवं मनोज तंबोली (सहसंयोजक), मंदिर हसौद मंडल में यश शुक्ला (संयोजक) एवं नरेन्द्र साहू (सहसंयोजक), अटल नगर मंडल में सियाराम सिन्हा (संयोजक) एवं घनश्याम साहू (सहसंयोजक), समोदा मंडल में बृजेश्वर बंजारे (संयोजक) एवं खुलेश साहू (सहसंयोजक) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह धरसींवा मंडल में युनिस खान (संयोजक) एवं गोपाल अग्रवाल (सहसंयोजक), विधान सभा मंडल में तमेश बघेल (संयोजक) एवं बृजेश पिल्ले (सहसंयोजक), खरोरा मंडल में कमल हसन (संयोजक) एवं मोन्तु धीवर (सहसंयोजक), बोहरही धाम मंडल में प्रवीण धीवर (संयोजक) एवं रेमन पाल (सहसंयोजक), तिल्दा शहर मंडल में राकेश कमलानी (संयोजक) एवं करण यदु (सहसंयोजक), तिल्दा ग्रामीण मंडल में भारत वर्मा (संयोजक) एवं शेखर वर्मा (सहसंयोजक) तथा बंगोली मंडल में जितेन्द्र कुमार वर्मा (संयोजक) एवं सोनू वर्मा (सहसंयोजक) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईटी सेल संगठन की डिजिटल शक्ति : हितेश मंडाई

कार्यकारिणी गठन के उपरांत जिला संयोजक हितेश मंडाई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल संगठन की डिजिटल शक्ति है। उन्होंने कहा कि आईटी सेल केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन और आमजन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने में आईटी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समर्पण, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। साथ ही आगामी चुनावों एवं संगठनात्मक अभियानों में डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक, तथ्यपूर्ण एवं प्रभावी उपयोग कर भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नागरिक तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भाजपा आईटी सेल रायपुर ग्रामीण के सह संयोजक बने किशन साहू, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button