अभनपुर में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक; युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेंद्र साहू निवासी उपरपारा, अभनपुर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, बस में फंसा शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button