समझाइश देने पहुंचे रिश्तेदारों पर तानी रिवाल्वर, बीच सड़क पर चली गोली, पत्नी से विवाद के बाद भड़का आरोपी, परिवार को खत्म करने की दी धमकी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे रिश्तेदारों पर बीच रास्ते रिवाल्वर से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पत्नी से मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पर समझाइश देने पहुंचे परिजनों को आरोपी ने गांव के बाहर रोककर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते झुक गए और पीछे हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना सक्ति जिले का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बालपुर निवासी अजय सिंह गोंड़ अपने चाचा ससुर महंगु गोंड़ के बुलावे पर ग्राम कर्रापाली पहुंचे थे। यहां उनकी रिश्तेदार तीजबाई को उसके पति दिलेश्वर सिदार द्वारा लगातार प्रताड़ित और मारपीट किए जाने की शिकायत मिली थी। इसी मामले में परिवार के लोग समझाइश देने और विवाद सुलझाने पहुंचे थे।

समझाइश से नाराज होकर चला गया आरोपी

परिजनों की मौजूदगी में बातचीत के दौरान दिलेश्वर सिदार नाराज होकर वहां से चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद वह हथियार लेकर लौटेगा। शाम करीब 5.30 बजे जब अजय सिंह गोंड़, बुंदीबाई, महंगु गोंड़ और रमेश गोंड़ वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर तालाब के पास दिलेश्वर सिदार अपने साथी सोमदेव सिदार के साथ मिला।

पहले गाली-गलौज, फिर चला दी गोली

आरोप है कि दोनों ने रास्ता रोककर पहले अश्लील गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते दिलेश्वर ने अपने पास रखी रिवाल्वर निकाली और सीधे लोगों की ओर फायर कर दिया। गोली सड़क पर जा लगी और सभी लोग बाल-बाल बच गए। यदि गोली का निशाना चूकता नहीं, तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

गोली चलने से मची अफरा-तफरी

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस ने बिना देर किए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी दिलेश्वर सिदार के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर तथा उसके साथी सोमदेव सिदार के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल किए गए रिवाल्वर राउंड का खाली खोखा भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी ट्रक ड्राइवर एवं हेल्पर का कार्य करते हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत और अन्य संभावित कनेक्शनों की भी जांच कर रही है।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर में घुसकर कारोबारी युवक की गोली मारकर हत्याः तीन आरोपी गिरफ्तार, रंजिश और जलन में कांग्रेस नेता के बेटे को गोलियों से भूना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button