एक ही पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक युवक और युवती का शव पेड़ पर एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका है, हालांकि पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। मामला कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कचवार निवासी धनंजय प्रधान (22) और गूंजनार निवासी युवती संध्या दर्राे का शव एक ही दुपट्टे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि युवक खेती का काम करता था। युवक-युवती दोनों कल शाम घर से निकले थे, फिर एक ही दुपट्टे से लटके मिले। सूचना मिलने पर ताड़ोकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक ही फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, इस बात की जताई जा रही आशंका, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button