नौ जून को पर्दे पर उतरने को तैयार छत्तीसगढ़ी फिल्म वैदेही ,क्या है स्टोरी

मनीष मानिकपुरी कृत और गंगासागर पंडा निर्देशित वैदेही

( छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज )सिनेमा36 :- वैदेही नौ जून को पर्दे पर उतरने को तैयार है। ट्रेलर को लांच हुए कुछ दिन ही हुए हैं। पौने चार मिनट के ट्रेलर में ट्राइंगल लव स्टोरी दिखाई दे रही है। नायक लफूट है लेकिन वो ऐसा क्यों है उसके पीछे कुछ वजह है। ट्रेलर में यह समझ तो नहीं आ रहा है लेकिन सिचुएशन देखकर लग रहा है कि फिल्म में फ्लैश बैक भी है। स्कूल लाइफ को देखते हुए ऐसा जान पड़ रहा है।
ट्रेलर में एक बात बिल्कुल क्लियर है कि कैमरा और उसका एंगल काफी अच्छा है। विशाल हाइपर, इमोशनल लवर और डांसर के मॉकटेल लग रहे। काजल और श्रद्धा खूबसूरत लग रही हैं।
गाने और संवाद नवीनता लिए हुए हैं। अच्छा फ्लो है। विशाल में पोटेंशियल गजब का है। उम्मीद है दर्शकों के दिल में जगह बना सकेंगे।
ट्रेलर में एक सीन ऐसा भी है जिसमें स्कूल में ही नायक, नायिका को मंगल सूत्र पहना रहा है। इस सीन पर अभी कुछ भी लिखना जल्दबाजी होगी क्योंकि सिचुएशन क्या है फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। गंगासागर पोस्टर में दिखे लेकिन ट्रेलर में नहीं? इसी तरह ट्रेलर में काफी कुछ छुपाया गया है जिसे देखने के लिए थिएटर का रुख तो करना ही पड़ेगा। हां ट्रेलर देखकर ये सवाल जरूर घुमड़ रहा है कि वैदेही या जानकी में से किसके होंगे राम।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल