स्कूल परिसर में युवती से दुष्कर्म, फोन कर मिलने बुलाया, विरोध पर गला घोंटने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती को फोन कर स्कूल परिसर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी चुनरी से गला घोंटने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मेहमानों को छोड़कर पैदल लौट रही थी। इसी दौरान उसके परिचित रमाकांत मांझी ने फोन कर गांव के स्कूल परिसर में मिलने बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर आरोपी उसे सुनसान स्थान पर स्थित आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध पर गला घोंटने की कोशिश

घटना के बाद जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी चुनरी से गला घोंटने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। युवती की शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। इस दौरान आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गई, जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, दो सालों तक बनाए संबंध, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button