गरियाबंद ब्रेकिंग : एक दिन का कलेक्टर बने शैलेन्द्र का निधन, CM बघेल ने जताया दुख

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 1 दिन के कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव का निधन हो गया है। 18 साल के शैलेंद्र लाइलाज बीमारी प्रोजेरिया से ग्रसित था। सोमवार रात 10.30 बजे के आसपास उसका निधन हो गया है। आपका बता दें कि शैलेंद्र की इच्छा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अक्टूबर 2021 में उसे एक दिन का कलेक्टर बनाया था। उस वक्त 16 साल का शैलेंद्र 11वीं कक्षा का छात्र था। शैलेंद्र गरियाबंद जिले के मेडकी डबरी का रहने वाला था।

शैलेन्द्र और उसके माता-पिता

जानकारी के अनुसार एक दिन के कलेक्टर रहे शैलेंद्र ध्रुव की तबीयत सोमवार रात 9 बजे के करीब बिगड़ी। उसे सीने में तेज दर्द होने लगा। उसके परिजन उसे रसेला के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां शैलेंद्र की हालत बिगड़ती चली गई। उसने रात 10.30 बजे आखिरी सांस ली।
राज्य का पहला प्रोजेरिया पीड़ित
शैलेंद्र राज्य का पहला प्रोजेरिया बीमारी से पीड़ित था। उसकी बीमारी का पता 4 साल पहले चला था। बीमारी के कारण उसकी शारीरिक कोशिकाओं का अधिक विकास हो चुका था, जिसके चलते वह 80 साल के बुजुर्ग जैसा नजर आता था।

शैलेंद्र ध्रुव

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ’सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे। गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें. घर वालों को हिम्मत मिले। ओम् शांतिः

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film