अंजुलता को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा राजधानी रायपुर में किया गया सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को राजधानी रायपुर मे एक भव्य राष्ट्रीय समारोह मे सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा आयोजित “स्व. श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026” का आयोजन मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर स्थित विमतारा में संपन्न हुआ। यह प्रतिष्ठित समारोह भूतपूर्व प्रधानपाठक स्वर्गीय हरिवंश मिश्र जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, अनुशासन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।
इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि हरिभूमि समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी,अध्यक्षता राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूर्णानंद मिश्रा जी ने की। इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देश भर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के एक उच्चस्तरीय पैनल ने निर्धारित मानकों के आधार पर सभी आवेदनों का गहन मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन कर पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित चयन प्रक्रिया के बाद देश के विभिन्न राज्यों से कुल 250 उत्कृष्ट शिक्षकों को अंतिम रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया है।
जिसमे रायपुर जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जंवईबांधा मे कार्यरत अंजुलता गिलहरे को भी सम्मानित किया गया। अंजुलता द्वारा विद्यालयों और समुदायों में गुणात्मक शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन,और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किए गए तथा उनके मार्गदर्शन मे विगत वर्षों से कई छात्र छात्राओं को इंसपायर अवार्ड से पुरुस्कृत किया गया तथा कई बालिकाओं का कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिता में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त किये।
शुभचिंतकों ने दी बधाई
अंजुलता गिलहरे को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलने पर उत्रसेन गहिरवारे अध्यक्ष नगर पंचायत, पूजा कोसले जिला पंचायत सदस्य, जीतेन्द्र मिश्रा प्रांताध्यक्ष अंजोर भारत, मुकेश कुमार साहू सरपंच जंवईबांधा, नीलकमल गिलहरे पार्षद, ओमप्रकाश सोनकला प्रधान पाठक, राकेश साहू अध्यक्ष एस.एम.सी., डुकेश साहू, धर्मदास भार्गव सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, लोकेश गायकवाड़ पूर्व जनपदअध्यक्ष, चेतन साहू शिक्षक, जीरा जोगी शिक्षिका, होरी हरवंश, भूपेंद्र गिलहरे, संकुल समन्वयक हेम लाल ध्रुव, गजाधर साहू, मंजुलता गायकवाड़, पप्पू मिरी, हर्षदीप गिलहरे, मालिक राम साहू, भविष्य गिलहरे, वाणी गिलहरे, रामसेवक यादव सहित शिक्षकगण, ग्रामवासी व परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











