नवापारा CHC में शुरू हुई नई 108 संजीवनी सेवा: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया शुभारंभ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने विशेष प्रयास से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा को एक नया संजीवनी 108 वाहन उपलब्ध कराते हुए इसका विधिवत शुभारंभ किया, उक्त संजीवनी वाहन स्थाई रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में ही उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संजीवनी 108 एक्सप्रेस एक सरकारी आपातकालीन एंबुलेंस सेवा है। जिसका मकसद सड़क हादसे, गंभीर बीमारी, प्रसूति केस में मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना और रास्ते में प्राथमिक इलाज देना है, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने इसे शहर एवं अंचल वासियों के लिए बहुत सुखद क्षण बताया और जीवनदायिनी संजीवनी एक्सप्रेस भी कहा।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.तेजेंद्र साहू ने कहा कि संजीवनी 108 वाहन में बेसिक लाइफ सपोर्ट ऑक्सीजन, स्ट्रेचर, बेसिक दवाएं,बीपी.मॉनिटर,पल्स ऑक्सीमीटर,ग्लूकोमीटर, नेबुलाइजर,ऑक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक उपकरण,तीन नर्सिंग स्टाफ, तीन वाहन चालक है 24 घंटा के लिए उपलब्ध रहेगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पार्षद गण रवि साहू, नम्मू नारायण ध्रुव, धीरज साहू, जीवनदीप समिति के सदस्य संजय साहू, मुकुंद मेश्राम, डॉ.लीलाराम साहू, वर्षा शर्मा, साधना सौरज, धनमती साहू, किरण सोनी, उमा कंसारी, प्रेम साधवानी, मुकेश निषाद, सीएससी के कर्मचारी लिकेश्वर तारक, मुकेश साहू, महेंद्र साहू, दुष्यंत साहू सहित सभी स्टाफ एवं शहर-वासी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जीवनदीप समिति की साधारण सभा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय, इन कार्यों के लिए मिली 4 लाख की स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button