जीवनदीप समिति की साधारण सभा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय, इन कार्यों के लिए मिली 4 लाख की स्वीकृति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :– आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोबरा नवापारा में आज विधायक एवं जीवनदीप समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार साहू की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक में अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों एवं जनहित में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.बी.कोसरिया एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया।
4 लाख की स्वीकृति

जनहित एवं अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक इंद्र कुमार साहू ने अस्पताल परिसर में स्टाफ के लिए शेड निर्माण हेतु लगभग ₹3 लाख तथा बोरवेल कनेक्शन के लिए ₹1 लाख की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल को और बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.बी. कोसरिया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) अश्वनी पांडे,एल.पी. तारक, जीवनदीप समिति के सदस्य गण नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, वर्षा शर्मा, डॉ.लीलाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, जनपद सभापति ब्रह्मानंद साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी, नपा.सभापति सहदेव कंसारी, पार्षद नम्मू नारायण ठाकुर, एल्डरमैन कन्हैया साहू एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











