सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के लिए चिन्हित शासकीय भूमि के संबंध में आम नागरिकों से दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुरसाबांधा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 348, 37, 38/1 एवं 39, जिनका कुल रकबा क्रमशः 10.23, 0.40, 5.89 एवं 0.86 हेक्टेयर है, को फूड पार्क स्थापना के लिए आबंटित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

इस संबंध में कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजिम के माध्यम से प्रकरण जांच प्रतिवेदन एवं अभिमत के लिए संबंधित कार्यालय को प्राप्त हुआ है। इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति अथवा सर्वसाधारण को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्धारित तिथि तक संबंधित न्यायालय में अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले दावा या आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम क्षेत्र में 31 एकड़ शासकीय भूमि से हटा अवैध अतिक्रमण, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन ने की संयुक्त कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button