गरियाबंद जिले में हितग्राहियों को मिलेगी पीएम आवास की चाबी, प्रभारी मंत्री आज करेंगे वितरण, गरीबों को मिलेगा सपनों का घर

जिला स्तरीय आवास मेला का होगा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में 08 अक्टूबर को जिला स्तरीय आवास मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आवास मेला में पीएम आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास के हितग्राहियों को चाबी एवं नये स्वीकृत आवास के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया जायेगा। साथ ही हितग्राहियों को सम्मानित भी किया जयेगा। इसके अलावा श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, स्वाइल हेल्थ कार्ड, पोषण किट आदि का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल लगाये जायेंगे।  

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

जिला पंचायत में संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित, इन पदों पर होगी भर्ती

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल