सास ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले बहू पर लगाए गंभीर आरोप, दीवार पर लिखा संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले महिला ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा। वीडियो में उसने पीड़ा बताते हुए कहा कि वह बेइज्जत होकर नहीं जी सकती। घटना के बाद पुलिस को कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा एक संदेश भी मिला है। इसमें महिला ने अपनी बहू और उसके मायके वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। मामला कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दीवार पर लिखा संदेश

Korba Suicide Caseजानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणबन निवासी लक्ष्मी मानिकपुरी (40) का शव सोमवार को घर पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को कमरे की दीवार पर हाथ से लिखा संदेश मिला। इसमें लिखा है “पूर्णिमा और उसकी मायके वाले मेरी मौत का कारण है। मेरे पति का कोई हाथ नहीं है। मेरे बच्चे को मेरे पति के हाथ सौंप कर जा रही हूं।” पुलिस अब इस लिखावट की पुष्टि के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की मदद लेने की तैयारी कर रही है।

मौत से पहले बहनों को भेजा वीडियो

परिजनों के मुताबिक, लक्ष्मी ने फांसी लगाने से पहले अपने मोबाइल से वीडियो बनाया था। यह वीडियो उसने अपनी बहनों को भेजा। वीडियो में वह काफी परेशान नजर आ रही थी और अपनी जिंदगी में चल रहे विवाद तथा मानसिक पीड़ा का जिक्र कर रही थी। वीडियो में उसने कमरे में तैयार किए गए फंदे की ओर भी इशारा किया था।

बताया जा रहा है कि इससे पहले घर में पति, बेटे और बहू के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के दौरान लक्ष्मी ने आत्महत्या करने की बात भी कही थी। सामने आए एक वीडियो में उसका बड़ा बेटा उसे समझाते हुए कहता नजर आ रहा है कि “हम लोग हैं न मम्मी, ऐसा क्यों कर रही हो। ठंडे दिमाग से काम लो।” वहीं छोटा बेटा भी रोते हुए अपनी मां को मनाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

कोरोना काल में हुई थी पहले पति की मौत

परिजनों के अनुसार, कोरोना काल में लक्ष्मी के पहले पति की मौत हो गई थी। पहले पति से उसके दो बेटे हैं। इसके बाद 13 जून 2025 को लक्ष्मी ने सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार कार्तिक दास से दूसरी शादी की थी। कार्तिक दास ठेकेदारी का काम करते हैं और उनकी पहली पत्नी से भी दो बेटे हैं। शादी के बाद परिवार में रिश्तों को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहने की बात सामने आई है। लक्ष्मी का अपनी बहू पूर्णिमा महंत, पति संजय दास और परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद होने की जानकारी परिजनों ने दी है।

पुलिस जांच में जुटी

Korba Suicide Caseकोतवाली पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम किया है। कमरे की दीवार पर मिले संदेश और मृतका द्वारा भेजे गए वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला छात्रा का शव, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button