पिता की डांट से नाराज बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले 13 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव खेत के पास एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अमरपुर निवासी समर सिंह पोरते (13) को उसके पिता बुधराम सिंह पोरते ने सोमवार शाम किसी बात को लेकर डांटा था। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से नाराज समर बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास एक पेड़ पर बच्चे का शव फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बच्चे ने आखिर किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवविवाहिता ने लगाई फांसी, कुछ देर बाद पति ने भी उठाया खौफनाक कदम











