शराब पीने से मना किया तो पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का हथौड़ा भी बरामद कर लिया है। मामला धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भैंसमुंडी निवासी चम्मन लाल साहू 36 वर्ष 2 सितंबर की रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। शराब पीने को लेकर उसका पत्नी किरण साहू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। महिला का उपचार जारी है।

आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देश पर मगरलोड पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उससे मिली जानकारी के आधार पर लोहे का हथौड़ा समेत अन्य सबूत बरामद किए गए है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शराब के लिए पत्नी की हत्या, 6 माह बाद आरोपी पति गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button