गुरु बने शिष्य, विद्यार्थियों ने संभाली स्कूल की कमान; सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया शिक्षक दिवस
एक दिन के लिए शिक्षक बने विद्यार्थी, गीत-कविता और नृत्य से गुरुजनों का किया सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस दिन विद्यालय का पूरा दायित्व विद्यार्थी परिषद ने संभाला। विद्यार्थी स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए और विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन कार्य कर गुरु-शिष्य परंपरा का अनूठा अनुभव लिया।
शिक्षक दिवस समारोह में विद्यार्थियों ने गुरु की महत्ता और शिक्षक के सम्मान पर आधारित गीत, भाषण, कविता एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुस्कान, लीना, हेमलता, नेहा, अपूर्वा, टामिन, आराध्या, डिगेन्द्र और लावन्या ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रफुल्ल दुबे रहे, जबकि अध्यक्षता विनोद कुमार शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में कोमल साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनके भीतर सीखने की जिज्ञासा, संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी पैदा करता है। शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में किशोर भारती एवं कन्या भारती के पदाधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया। अपूर्वा ध्रुव, गौरव यादव, तान्या साहू, योगिता सिन्हा, मुस्कान साहू, नम्रता साहू और नारायण पटेल सहित विद्यार्थियों ने गुरुजनों को श्रीफल एवं पेन भेंटकर आदरपूर्वक सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नरेश यादव, दीपक देवांगन, नरेन्द्र साहू, सरोज कंसारी, नंद कुमार साहू, रेणु निर्मलकर, तामेश्वर साहू, संजय सोनी, कृष्ण कुमार वर्मा, हुलेश्वरी साहू, मंजू, ममता, देवकी, प्रीति साहू, प्रतिभा यादव, लोमेश कुमार साहू, मानसी साहू और विभीषण साहू का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अपूर्वा ध्रुव एवं रिमसा साहू ने किया। शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को न केवल शिक्षक की भूमिका निभाने का अवसर दिया, बल्कि गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी मजबूत किया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख सरोज कंसारी द्वारा दी गई।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में 2003 बैच का भव्य समागम: गुरुजनों का हुआ सम्मान, आंखों में खुशी और यादों में बीता बचपन











