पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक पर चापड़ से हमला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने के लिए मौके पर करीब 40 लोग मौजूद थे, इसी दौरान आरोपी ने पीछे से आकर युवक के सिर पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर 2026 की रात करीब 10.30 बजे रानी वर्मा अपने घर के सामने जन्माष्टमी का कार्यक्रम देख रही थीं। इसी दौरान उनके जेठ उमेन्द्र सिंह वर्मा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अंदर करने के लिए बाहर निकले। तभी विकास नगर निवासी सेवाराम साहू (38) अचानक पीछे से वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर उसने उमेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या करने की नीयत से उनके सिर के पीछे हिस्से में लगातार कई वार किए। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल उमेन्द्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पत्नी से अवैध संबंध के शक में हमला

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गुढ़ियारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और आखिरकार उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया गया।

पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उमेन्द्र सिंह वर्मा के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने उमेन्द्र पर हमला किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सेवाराम को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चरित्र शंका में चापड़ से काट दिया पत्नी का गला, नहाने जा रही थी महिला पर पीछे से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button