शराब पीने बैठे थे मामा-भांजा, दोस्त के पहुंचते ही मचा बवाल; ईंट-पत्थर के हमले में युवक की हत्या, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी राज जोशी ने 40 वर्षीय पुरण भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पुरण भारती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मनीष बघेल और उसका भांजा राज जोशी कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनीष बघेल का दोस्त पुरण भारती वहां पहुंचा। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर पुरण भारती और राज जोशी के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी।
विवाद बढ़ने पर राज जोशी ने पुरण भारती के सिर पर ईंट-पत्थर से कई बार हमला कर दिया। हमले में पुरण के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर कमरे में गिर पड़ा। गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को दी हत्या की सूचना
घटना के बाद आरोपी के मामा मनीष बघेल ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना के समय कमरे में मौजूद मामा-भांजा दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान पुरण भारती और राज जोशी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक पुरण भारती उतई क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद कुरूद बाजार चौक में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवक की हत्या, गाली-गलौज के विवाद में चाकू-पत्थर से हमला; 2 गिरफ्तार











