सड़क किनारे साइन बोर्ड पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– साइन बोर्ड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। शव साइन बोर्ड पर लाल रंग के कपड़े से बने फंदे पर लटका मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों ने साइन बोर्ड की कम ऊंचाई और शव के पैर जमीन के करीब होने की बात कही है। इन परिस्थितियों के आधार पर घटना को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

हालांकि, घटना हत्या है या आत्महत्या, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए तस्वीरें विभिन्न सूचना एवं डिजिटल संपर्क समूहों में साझा की गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: घर के बाहर बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल