शिक्षक से 10 हजार रुपए की मांग, वीडियो वायरल करने की धमकी; यूट्यूबर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शिक्षक से 10 हजार रुपए की मांग करने, पैसे नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने और नौकरी से निलंबित कराने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई बिलासपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद की गई है। मामला बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, पस्ता थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल पुटसु में पदस्थ सहायक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधान पाठक रुकमण बारीक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, यूट्यूबर दीपक यादव और उसके साथियों ने अपने फाउंडेशन के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे श्रवण यादव और सूर्या यादव स्कूल पहुंचे और बिना अनुमति वीडियो बनाने लगे।

पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

शिकायतकर्ता शिक्षक के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और 10 हजार रुपए नहीं देने पर वीडियो को यूट्यूब एवं फेसबुक पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही नौकरी से निलंबित कराने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में यूट्यूबर दीपक यादव ने अन्य आरोपियों की मदद से वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

शिक्षक की शिकायत पर पस्ता थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 351(2), 308(2), 356(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

वीडियो और दस्तावेज जुटाकर की गई जांच

जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता शिक्षक एवं गवाहों के बयान दर्ज किए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के स्क्रीनशॉट से संबंधित पेन ड्राइव जब्त की गई। इसके अलावा शिक्षक की नियुक्ति और पदस्थापना से जुड़े दस्तावेज भी जांच में शामिल किए गए।

मामले में आरोपी दीपक यादव ने बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक यादव (23 वर्ष), निवासी टांगरमहरी, जिला बलरामपुर; श्रवण यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम पुटसु, थाना पस्ता; और सूर्या यादव (20 वर्ष), निवासी बलरामपुर शामिल हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्राचार्य की शर्मनाक हरकत! महिला सहकर्मी से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड, पुलिस से शिकायत पर जांच शुरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल