जसगीतों और गरबा की धूम से गूंजा शिशु मंदिर नवापारा, नवदुर्गा झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

मयंक मिश्रा के दुर्गा स्वरूप ने मोहा मन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। माता रानी की भक्ति, सेवा और समर्पण को समर्पित इस आयोजन में नन्हीं बालिकाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। नवदुर्गा की आकर्षक झांकी ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में जसगीतों, माता रानी के जयकारों और भक्ति संगीत से ऐसा माहौल बना कि हर कोई देवी आराधना में लीन नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर, वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव और कृष्ण कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद ‘जय अम्बे गौरी’ की सामूहिक आरती के साथ नवदुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और देवी भक्ति की सुंदर झलक पेश की।

छत्तीसगढ़ी जसगीतों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। ‘शारद मोर सती मां’, ‘मोर गांव के शीतला दाई’, ‘चैत्र महीना दाई’, ‘मान जाना दाई’, ‘पाटनपुर के पाट देवता, तोला बंदव वो दाई’ और ‘हंस के उठे, विहंस के माता’ जैसे देवी गीतों पर ढोल, नगाड़े और मंजीरे की थाप के साथ विद्यार्थी झूम उठे। जसगीतों की गूंज और माता रानी के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो मां दुर्गा स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने विद्यालय परिसर में विराजमान हों।

मयंक मिश्रा के दुर्गा स्वरूप ने मोहा मन

आयोजन में कक्षा सातवीं के विद्यार्थी मयंक मिश्रा ने दुर्गा स्वरूप धारण कर विशेष आकर्षण बटोरा। वहीं खुशबू, श्वेता, हर्ष, अपूर्वा, मुस्कान, दिव्या, यूथिका, डिगेन्द्र एवं उनके साथियों ने सेवागीत, नवदुर्गा झांकी और गरबा नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम को संगीतमय और भव्य बनाने में संगीत प्रमुख रेणु रेण तथा तबला वादक कबीर, प्रहलाद, अंकित, योगेंद्र जयंत और हर्षित साहू की टीम ने वाद्य यंत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सरोज कंसारी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक दीपक देवांगन, नरेंद्र साहू, तामेश्वर साहू, नंद साहू, नारायण पटेल, संजय सोनी, लोमेश साहू, हुलेश्वरी साहू, प्रीति साहू, नम्रता साहू, विभीषण सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विभागीय से प्रांतीय स्तर तक छाए सशिमं नवापारा के विद्यार्थी, कई विधाओं में किया शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल