प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद, प्रेमिका के मंगेतर पर मिर्च पाउडर डालकर जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने पूर्व प्रेमिका के मंगेतर पर पर मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दौरान युवती और उसके मंगेतर ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जामुल क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में अमित कुमार बंजारे अपनी मंगेतर किरण गुप्ता के साथ दीपक गुप्ता के पास किरण का आधार कार्ड लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शादी के लिए आधार कार्ड की जरूरत थी और युवती का आधार कार्ड दीपक के पास था। आधार कार्ड मांगने की बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
नया मकान दिखाने के बहाने ले गया अलग
आरोप है कि विवाद के बाद दीपक गुप्ता ने अमित को नया मकान दिखाने के बहाने अपने साथ अलग चलने को कहा। इसके बाद वह उसे शिवपुरी इलाके की ओर ले गया। वहां पहुंचते ही आरोपी ने अमित की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अमित घायल हो गया। किरण ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हमले के बाद घायल अमित कुमार बंजारे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घायल युवक ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
मामले की जांच के दौरान जामुल पुलिस ने आरोपी दीपक गुप्ता (48) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके कब्जे से धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
बात करने से नाराज युवक ने प्रेमिका पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार











