फिंगेश्वर ब्रेकिंग: बाबाकुपी जंगल में मिली अज्ञात युवती की लाश, पहचान नहीं; जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर इलाके के बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की लाश सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

पेड़ पर लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार बाबाकुटी के जंगल में ग्रामीणों ने सागौन के पेड़ पर युवती का शव लटका देखा। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

अज्ञात है मृतका की पहचान

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना बुधवार देर शाम की है। जंगल में युवती की लाश मिलने की खबर के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती की पहचान और मौत की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतका आसपास के क्षेत्र की रहने वाली है या किसी दूसरे स्थान से यहां पहुंची थी। पुलिस युवती के पहचान को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: फांसी पर लटके मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, देखिए वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button