आयुष परिषद चुनाव में छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ का दबदबा, पांचों संभागों में अधिकृत प्रत्याशियों की जीत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ आयुर्वेद तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के चुनाव में छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के पांचों संभागों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों को जीत दिलाई है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में मिली इस सफलता को आयुष चिकित्सकों की एकजुटता और संगठन के प्रति विश्वास की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

चुनाव परिणामों के अनुसार, रायपुर संभाग से डॉ. ऐश्वर्य कुमार साहू ने 658 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिस्पर्धियों में डॉ. अजीत पांडेय को 183 और डॉ. शिवनारायण द्विवेदी को 175 मत मिले। दुर्ग संभाग से डॉ. सुनील टंडन 612 मतों के साथ विजयी रहे। इस संभाग में सत्यसंस्कार बरले को 71, डॉ. आशीष पाल को 21 और डॉ. शिशिरकांत शुक्ला को 17 मत प्राप्त हुए।

इसी तरह बिलासपुर संभाग से डॉ. निशांत कौशिक ने 537 मत हासिल कर जीत दर्ज की। डॉ. अमित मिरी को 367, डॉ. सुरेंद्र मिश्रा को 125, डॉ. सोमेश को 51 और डॉ. खुर्शीद खान को 23 मत मिले। बस्तर संभाग से डॉ. जितेंद्र ठाकुर 211 मत प्राप्त कर विजयी रहे, जबकि डॉ. योगेश शर्मा को 35 और डॉ. प्रदीप दास को 15 मत प्राप्त हुए। सरगुजा संभाग से संघ के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. राजनीश जायसवाल ने 326 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। यहां डॉ. अमित पांडेय को 225, डॉ. भुवन भास्कर को 9 और डॉ. आलोक कुमार को 8 मत मिले।

मिलकर काम करना चाहिए

पांचों संभागों में अपने प्रत्याशियों की जीत पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. गदाधर पांडा ने सभी चिकित्सकों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे आयुष परिवार के सामूहिक विश्वास और सहयोग का परिणाम है। चुनाव में भाग लेने वाले सभी साथी अपने हैं और चुनावी प्रतिस्पर्धा को अब समाप्त कर सभी को आयुष चिकित्सा पद्धति के उत्थान, चिकित्सकों के हितों की रक्षा और परिषद को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

डॉ. ऐश्वर्य ने जताया आभार 

संघ की ओर से डॉ. संजय शुक्ला के प्रति भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया । वहीं, रायपुर संभाग से विजयी डॉ. ऐश्वर्य कुमार साहू ने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों सहित आयुर्वेद, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े सभी चिकित्सक साथियों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समस्त आयुष चिकित्सकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में सभी को साथ लेकर चलने और आयुर्वेद सहित संपूर्ण आयुष परिवार के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

ज्ञात हो कि परिषद चुनाव की मतगणना उच्च न्यायालय के निर्देश के परिप्रेक्ष्य में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद संघ ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि निर्वाचित प्रतिनिधि परिषद की गरिमा, पारदर्शिता और चिकित्सकों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे।

छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ ने चुनाव में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों के साथ-साथ चुनाव में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी शुभकामनाएं दीं। संघ ने सभी चिकित्सकों से चुनावी मतभेदों से ऊपर उठकर छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद, यूनानी एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास तथा आयुष चिकित्सकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: आयुष बोर्ड चुनाव पर लगी रोक रद्द, मतगणना तत्काल शुरू करने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल