पं. युवराज पाण्डेय का नवापारा विप्र समाज ने किया भव्य स्वागत, शरद पूर्णिमा पर दिया आमंत्रण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रसिद्ध कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय के प्रथम नगर आगमन पर नवापारा विप्र समाज ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राजिम विप्र समाज के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान समाजजनों ने पं. युवराज पाण्डेय को शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को विप्र भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का स्नेहपूर्ण आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आने का आश्वासन दिया।

पिपरौद में 22 अक्टूबर से शुरू हुई शिव महापुराण कथा

उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय का 22 अक्टूबर से पिपरौद में सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। वे आज अपने गृहग्राम अमलीपदर से कथा स्थल पिपरौद जाते समय नवापारा नगर में उनका पहला आगमन हुआ, जहाँ विप्रजनों ने उनका पूरे उत्साह के साथ अभिनंदन किया।

शरद पूर्णिमा पर आने का दिया न्यौता

स्वागत कार्यक्रम के दौरान नवापारा विप्र समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय विप्र भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रम के लिए पं. युवराज पाण्डेय को विशेष न्यौता सौंपा। पं. पाण्डेय ने विप्र समाज के इस स्नेहपूर्ण और आत्मीय आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का पूरा आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

स्वागत समारोह के दौरान नवापारा और राजिम विप्र समाज के अनेक सदस्य मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रूप से रमाकांत शर्मा, नंद कुमार शर्मा, प्रफुल्ल दुबे, प्रसन्न शर्मा, सौरभ शर्मा, रमेश तिवारी, रेखा तिवारी, तनु मिश्रा, सुभाषिनी शर्मा, सोमा शर्मा, किरण तिवारी, रुचि शर्मा, रश्मि तिवारी, जागृति पांडे, ललित पांडेय, कैलाश शुक्ला, चंद्रकांत मिश्रा, दिनेश तिवारी, संतोष मिश्रा, शुभम मिश्रा, हरीश शर्मा, दिनेश शर्मा,

मनहरण शर्मा, पीयूष शर्मा, मुकेश शर्मा, कमल शर्मा, शिव तिवारी, चंद्रिका शर्मा, मधुसूदन शर्मा, गुड्डू मिश्रा, राम शर्मा, श्याम शर्मा, अनंत पुराणिक, अजय तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ शर्मा, कैलाश तिवारी, आलोक शर्मा और राजिम विप्र समाज से विकास तिवारी, धीरेंद्र शर्मा, महितोष शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, दिव्यांश शर्मा, वेदांत शर्मा एवं हेमंत शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में शरद पूर्णिमा उत्सव की तैयारियाँ: विप्र भवन में ब्राह्मण समाज की जंगी बैठक, पूजा-अर्चना से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे विभिन्न आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल