धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, रायपुर जिले में 184 से अधिक किसानों ने घर बैठे ‘तुंहर टोकन’ ऐप से प्राप्त किए टोकन

21 नए उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी सुविधा, किसानों को मिल रही ऑनलाइन सुविधा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए शुरू किए गए ‘तुंहर टोकन’ ऐप से अब किसान घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

जिले में टोकन जारी होने की प्रक्रिया शुरू होने से अब तक 184 से अधिक किसानों ने ऐप के माध्यम से 719.40 क्विंटल से अधिक धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन बुक कराया है। इन किसानों ने जिले के 72 उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किए हैं।

राज्य शासन की ‘तुंहर टोकन’ ऐप सुविधा से किसानों को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु उपार्जन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। किसान अपने मोबाइल फोन से घर बैठे ही सुविधानुसार टोकन बुक कर पा रहे हैं। इससे किसानों के समय और आवागमन के खर्च की बचत हो रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बन रही है।

160 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के 160 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान बेचने आने वाले किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उपार्जन केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो।

किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में 21 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। नए केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान लेकर लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इससे परिवहन में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी।

21 नए उपार्जन केंद्र

नए खरीदी केन्द्रों में धरसींवा विकासखंड के पवनी एवं परसतराई, आरंग विकासखंड के मालीडीह, अकोलीकला, अमेठी, समोदा, बोहरडीह, बनरसी, चरोदा, तोड़गांव एवं मुनगी, अभनपुर विकासखंड के बकतरा, भरेंगा, हसदा एवं उमरपोटी तथा तिल्दा विकासखंड के भुरसुदा, भूमिया, तुलसी, मोहगांव, भहड़ा एवं खपरीडीहखुर्द शामिल है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु कुल 1 लाख 39 हजार 854 किसानों का पंजीयन हुआ है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 1 लाख 29 हजार 121 हेक्टेयर है। जिला प्रशासन द्वारा पंजीकृत किसानों को सुगम एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी: ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप से घर बैठे मिलेगा ऑनलाइन टोकन, किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल