ब्रेकिंग : घटारानी धाम में फिर भीषण आग, 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का सामान हुआ राख, CCTV फुटेज आया सामने, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल घटारानी धाम में देर रात भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में नीचे लगी करीब 10 से अधिक दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सभी दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, घटारानी पर्यटन स्थल स्थित दुकानों में फैंसी सामान, जनरल स्टोर की सामग्री, प्रसादी, खिलौने और पूजा-पाठ से संबंधित वस्तुएं रखी हुई थीं। आधी रात लगभग 2 बजे से CCTV कैमरे में आग की लपटे दिख रही है। उसके बाद बाकी दुकाने भी आग की चपेट में आ गई। रात में दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर लौट गए थे और वहाँ रुकने वालों को भी इसकी खबर नहीं लग पाई। जिसके कारण रात भर में आग कई दुकानों में फैल गया और दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से प्रभावित दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटारानी जैसे प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल पर हुई इस आगजनी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है।
नवरात्रि के समय भी हो चुकी है आगजनी, दुकानदारों को दोहरी मार

गौरतलब है कि घटारानी धाम में कुछ महीने पहले भी नवरात्रि पर्व के दौरान आगजनी की घटना सामने आ चुकी है। उस समय भी दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। चैत्र नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही बड़ी मात्रा में सामान खरीदकर दुकानों में रखा था, जिसके कारण उन्हें लाखों की नुकसान उठाना पड़ा।
उसके बाद कुवार नवरात्र में दुकानदारों ने फिर नया समान भरा था और एक बार फिर आगजनी की घटना होने से दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











