पेड़ से टकराई बाइक: जीजा-साले की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई है। दोनों बाइक में सवार होकर किसी काम के लिए निकले थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम गोड़मा निवासी अंजोर सिंह (38) बुधवार को अपने साले जनी राम (22 वर्ष) के साथ किसी काम से निकला था। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर सोनपुरी से बालको की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बालको के रूमगड़ा हवाई पट्टी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, इसलिए पेड़ से टक्कर के बाद दोनों जीजा-साले सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे जीजा अंजोर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों जीजा-साले को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौपा दिया है।

सड़क हादसे में अन्य खबरें भी पढ़े click…

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन