पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति, हत्या की ये वजह आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले के एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से वारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ढनढनी गांव में पति-पत्नी पवन बिंझवार और सुखमति रहते थे। सोमवार को सुखमति अपने पति के साथ अपने मायके गई हुई थी। देर शाम दोनों घर वापस लौटे थे। इस बीच दोनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में पति ने हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिया। पत्नी लहूलुहान हो गई। इधर घटना के बाद पति ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।
परिवार के लोगों ने जब दोनों को इस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था, इसे लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि मायके से लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है।

हत्या से जुड़ी अन्य खबरे भी पढे़ क्लिक करे

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन