तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर: एक की मौत, दो घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार एक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। तीनों एक ही परिवार के सवार थे। हादसा कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे पर रविवार की है।
जानकारी के अनुसार पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के लालपुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार अपने पिता राधेलाल व भांजे नितेश को बाइक पर बैठाकर चोटिया जा रहा था। बाइक विनोद चला रहा था। उसी दौरान परला (बांगो) के पास हाइवे से गुजर रहे तेज रफ्तार पिकअप के बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में विनोद को सिर पर गंभीर चोट लगी, जिस कारण से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका पिता और भाजा घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां से घायलों को पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।
सड़क हादसे की अन्य खबर भी पढ़े..

भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार को ट्रक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल