भीषण सड़क हादसा: पुलिस जवानों से भरी बस ट्रक से टकराई, ट्रेनिंग के बाद रायपुर से सुकमा लौट रहे थे जवान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पुलिस जवानों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 से अधिक जवान घायल हुए हैं। इसमें चार जवानों को गंभीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि ये सभी जवान बस में सवार होकर माना कैंप से ट्रेनिंग के बाद सुकमा के लिए रवाना हुए थे। तभी ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हो गया। घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सुकमा जिला पुलिस बल के महिला-पुरूष जवान रिफ्रेशर कोर्स के लिए पुलिस कैंप माना गए हुए थे। 16 अक्टूबर को 15 दिनों के कोर्स करने के बाद दोपहर सभी 20 जवान बस में सवार होकर सुकमा के लिए रवाना हुए थे, तभी धमतरी जिला के ग्राम संबलपुर के पास हाईवे में बस चालक ओवरटेक करते हुए ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे से परखचे उड़ गए।

हादसा से बस में सवार पुलिस जवानों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना के बाद अर्जुनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल लाया। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें 2 को रायपुर रेफर किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों की छुट्टी कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन लोगों की मौत, 8 लोग घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film