युवती का किडनैप कर जंगल में दुष्कर्म, किसी को बताने जान से मारने दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवती की अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मालला कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह किराना दुकान में सामान लेने गई थी। सामान खरीदने के बाद वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में आरोपी जबरन पीड़िता का हाथ पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए खींचकर जंगल ले गया। जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया।

ओडिशा का रहने वाला है आरोपी

इधर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी आरोपी कोरनो शांता (30) जिला नवरंगपुर (ओडिशा) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का वादा करके दुष्कर्म, आरोपी लगातार करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिसकर्मी बने ठेकेदार और सुपरवाईजर

Related Articles

Back to top button