दिनदहाड़े युवक पर चली गोली, बाइक से पहुंचे बदमाशों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बाइक में आए बदमाशों ने दिन दहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। युवक के पैर में गोली लगी है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल युवक स्वयं चलकर अस्पताल पहुंचा। मामला बेमेतरा का है।

जानकारी के अनुसार बेमेतरा-दुर्ग मार्ग में कंतेली के पास बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और एक युवक पर गोली चला दी। गोली चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान चौधरी तस्लीम के रूप में हुई। वह यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद तस्लीम खुद ही चलकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज चल रहा है। वारदात के बाद बाइक सवार फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

कारोबारी की हत्या करने पहुंचे 4 अंतर्राष्ट्रीय शूटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सलमान खान के घर हुए हमले में इसी गैंग का आया था नाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन