अभनपुर ब्रेकिंग: बोर खनन पर पहले ही प्रशासन की कार्रवाई, दो गाड़ियां जप्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर क्षेत्र में अवैध बोर खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई की है। खनन कार्य की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए बोर खनन में लगी दो गाड़ियों को जप्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र में बिना अनुमति बोर खनन का कार्य सुबह से ही प्रारंभ कर दिया गया था। स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना प्रशासन को मिलने के बाद तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। कार्रवाई के दौरान खनन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य को तुरंत बंद कराया गया।
मौके पर पटवारी, नगर पालिका के कर्मचारी तथा थाना स्टाफ की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने खनन में प्रयुक्त मशीनरी और वाहनों की जांच करते हुए आवश्यक दस्तावेजों की मांग की, लेकिन वैध अनुमति नहीं मिलने पर दो वाहनों को जब्त कर लिया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बिना अनुमति इस प्रकार का बोर खनन पूरी तरह अवैध है और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के प्रतिनिधियों ने भी कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











