बर्तन-कपड़ा बेचने वाले की करतूत: गांव की महिला से पहचान बनाकर किया दुष्कर्म, झांसे में लेकर 6.5 लाख भी लिए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- फेरी कर बर्तन कपड़ा बेचने वाले एक सख्श ने गांव की महिला से पहचान बना लिया। इसके बाद वह महिला के घर पर ही रहने लगा और शादी का वादा करके महिला से शारीरिक संबंध बनाते रहा। उसके बाद आरोपी महिला से लाखों रुपए लेकर व जमीन रजिस्ट्री का झांसा देकर कागजात लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

शादी का प्रलोभन देकर बनाए शारीरिक संबंध

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को एक महिला ने आरोपी आयतुल इस्लाम के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आयतुल इस्लाम फेरी कर बर्तन बेचने का काम करता था, 2018 में उससे महिला की जान-पहचान हुई। 1 जनवरी 2019 को आयतुल ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए और महिला के घर पर ही रहने लगा। आरोपी ने व्यवसाय और निजी जरूरतों का हवाला देकर महिला से 6.5 लाख रुपये भी लिए।

महिला ने बताया कि 12 सितंबर 2024 को आरोपी जमीन रजिस्ट्री का बहाना बनाकर घर से पैसे और कागजात लेकर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। जब महिला ने शादी के लिए बात की तो उसने इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुर्शिदाबाद से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को लोकेशन के आधार पर आरोपी के मुर्शिदाबाद (प.बं.) में होने की जानकारी मिली। एएसआई विल्फ्रेड मसीह की टीम को मुर्शिदाबाद भेजा गया। टीम ने आरोपी आयतुल इस्लाम को मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार थाना लेकर पहुंची। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

जमीन दिखाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, रेप के बाद शादी करने का झांसा देकर ठगे 25 लाख

Related Articles

Back to top button