सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ): – उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें के अंतर्गत गरियाबंद जिले के संस्थाओं व स्थापित गौठानों में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त 10 पदों पर संविदा भर्ती की जायेगी।पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक ने बताया कि यह भर्ती स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत एक वर्ष हेतु या छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग की अनुमति से संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थाई नियुक्ति किए जाने तक (जो भी पहले हो) विकासखण्ड मैनपुर एवं देवभोग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी को निश्चित एकमुश्त मानदेय 18 हजार 420 रूपये पर संविदा नियुक्ति की जायेगी। इसके  लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पशुपालन में पत्रोपाधि प्रमाण-पत्र परीक्षा (डिम्पलोमा इन एनीमल हस्बैण्डरी) उत्तीर्ण संभाग या जिले के निवासी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।

इस संबंध में इच्छुक पात्र अभ्यर्थी राष्ट्रीय सूचना केन्द्र गरियाबंद के वेबसाईट https://gariaband.gov.in  से डाउनलोड कर सकते है। निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भर कर वांछित शैक्षणिक व अन्य आवश्यक दस्तावेजों के स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ 05 जून 2023 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला गरियाबंद कार्यालयीन समय तक स्वीकार किया जायेगा। निर्धारित तिथि व समय पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल