ब्रेकिंग: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 26 से ज्यादा नक्सली ढेर, 1 जवान घायल, एक सहयोगी शहीद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में आज पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। जहां सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से कई नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमा पर मुठभेड़ जारी है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के माओवादियों के शामिल होने की भी चर्चा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सल संगठन के बड़े कैडर के नेता मौजूद है। सूचना पर फोर्स की टीम को भेजा गया। अबूझमाड़ के बोटेर पहुंचते ही जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबल के जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है लेकिन वो खतरे से बाहर है। एक सहयोगी के शहीद होने की भी खबर मिली है।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी एनकाउंटर की जानकारी दी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। हमारा एक जवान घायल हुआ है लेकिन वो खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी। सर्च ऑपरेशन चल रहा है…।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से लगातार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बल के जवान इस दिशा में लगातार ठोस और मजबूती से काम कर रहे हैं। नारायणपुर इलाके में मुठभेड़ की खबर आई है जिसमें 2 दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। निश्चित रूप से हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि मार्च 2026 तक हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हो जाए।

https://x.com/i/status/1925078531672793291

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

21 दिन तक चले अभियान में 31 कुख्यात नक्सली ढेर, 214 नक्सली ठिकाने और बंकर किए नष्ट, देखिए वीडियो कैसे जवानों ने दिया इस ऑपरेशन को अंजाम

Related Articles

Back to top button