CAF जवान के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा: प्रेमिका गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- धमतरी जिले का रहने वाला CAF जवान चंद्रशेखर साहू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मृतक CAF जवान के प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमिका ने जवान से ब्लैकमेल करके कई रुपए ऐंठ लिए थे। पूरा मामला कांकेर जिला के हल्बा चौकी क्षेत्र का है।
CAF Jawan Suicide Case: जानकारी के अनुसार 16 सितम्बर को रात 11 बजे CAF जवान चंद्रशेखर यादव ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर लिया था। जवान बीजापुर CAF के 15वीं वाहिनी का था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जवान का शव पीएम के लिए भेज दिया।
प्रेमिका से परेशान होकर की थी आत्महत्या
CAF Jawan Suicide Case : बताया जा रहा है कि CAF जवान अपनी प्रेमिका से परेशान होकर आत्महत्या की थी। प्रेमिका ने जवान की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। मामले में ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रेमिका ने जवान से ब्लैकमेल करके कई रुपए ऐंठ लिए थे। जिससे परेशान होकर जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हल्बा चौकी पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।