दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर, अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई है। महिला के पति की हालत गंभीर है। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई स्थित कुरुद गांव का रहने वाला मोहन यादव (38 साल) अपनी पत्नी उर्मिला यादव (33 साल) और बेटे बयांस (10 वर्ष) के साथ बाइक से नंदिनी खुंदनी अपनी बहन के घर गया था। वहां से रात 8 बजे वापिस घर के लिए निकले थे। तीनों जैसे ही नंदिनी खुंदनी शासकीय स्कूल के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन इनके बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी की पत्नी और बच्चा दूर सड़क पर जा गिरे। सिर में गहरी चोट आने और अधिक खून बहने से उनकी मौके पर मौत हो गई, जबकि मोहन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। मोहन लाल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

विधायक कार्यालय के ऊपर प्रेमी जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो, कपल बेफिक्र होकर कर रहें अश्लील हरकतें

Related Articles

Back to top button